क्रम | शब्द | व्याकरणिक इकाई | अर्थ | पर्यायवाची | विलोम | वाक्य प्रयोग |
1 | एकांत | संज्ञा | निर्जन | सुनसान | भीड़ | एकांत में ध्यान लगाना प्रभावशाली होता है । |
2 | सत्कार | संज्ञा | आदर-सम्मान | आतिथ्य | दुत्कार | हमें साधु-संतों का सत्कार करना चाहिए | |
3 | आदर्श | संज्ञा | प्रतिरूप | मानक | अनादर्श | हमें गुरुजन के सिखाए आदर्श पर चलना चाहिए । |
4 | पक्ष | संज्ञा | ओर | वर्ग | विपक्ष | हमें कभी भी बुराई का पक्ष नहीं लेना चाहिए l |
5 | सज्जन | संज्ञा | शरीफ़ | सुजन | दुर्जन | मोहित सज्जन है । |
6 | ग्लानि | संज्ञा | पश्चाताप | पछतावा | हर्ष | मेरे मन में ग्लानि है कि मैं आपकी सहायता नहीं कर सका l |
7 | उद्यमी | विशेषण | परिश्रमी | मेहनती | आलसी | उद्यमी व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ते हैं । |
8 | अतिथि | संज्ञा | मेहमान | अभ्यागत | मेज़वान | अतिथि भगवान का रूप होते हैं । |
9 | सहूलियत | संज्ञा | सुविधा | सुभीता | दिक़्क़त | अपनी सहूलियत के अनुसार मैंने अपना कार्य पूर्ण किया। |
10 | संकल्प | संज्ञा | प्रतिज्ञा | दृढ़- निश्चय | विकल्प | मैंने परीक्षा में प्रथम आने का संकल्प लिया है । |
11 | शिक्षा | संज्ञा | विद्या | सीख | अशिक्षा | शिक्षा जीवन के स्तर को ऊँचा बनाती है । |
12 | जाँबाज़ | विशेषण | जान की बाज़ी लगाने वाला | बहादुर | कायर | भारत के जाँबाज़ सैनिक सीमा की सुरक्षा करते हैं। |
13 | क्षमा | संज्ञा | माफ़ी | कृपा | दंड | गलती होने पर हमें क्षमा माँग लेनी चाहिए | |
14 | अंकुश | संज्ञा | रोक | पाबंदी | निरंकुश | कोरोना काल में मास्क के बिना बाहर जाने पर अंकुश था । |
15 | कंठस्थ | विशेषण | मुँहज़बानी याद करना | कंठाग्र | विस्मरण | हमें विज्ञान के सूत्रों को कंठस्थ करना चाहिए । |
16 | मतभेद | संज्ञा | विपरीत विचार | असहमति | मतैक्य | आज मेरा अंग्रेज अधिकारी से मतभेद हो गया | |
17 | रुचि | संज्ञा | पसंद | शौक़ | अरुचि | मुझे कविताएँ पढ़ने में रुचि है | |
18 | खोटा | विशेषण | नक़ली | बनावटी | खरा | दुकानदार का दिया हुआ सिक्का खोटा निकला । |
19 | स्वावलंबन | संज्ञा | अपने ऊपर भरोसा करना | आत्मनिर्भरता | परावलंबन | शिक्षक ने विद्यार्थियों को स्वावलंबन की शिक्षा दी । |
20 | क्षीण | विशेषण | दुर्बल | बलहीन | बलिष्ठ | पर्याप्त मात्रा में भोजन ग्रहण न करने से शरीर क्षीण होता हो जाता है । |
