क्रम | शब्द | व्याकरणिक इकाई | अर्थ | पर्यायवाची | विलोम | वाक्य प्रयोग |
1 | कुशल | विशेषण | निपुण | सक्षम | अकुशल | महाराणा प्रताप एक कुशल योद्धा थे । |
2 | निर्धन | विशेषण | गरीब | दीन | धनी | कृष्ण के मित्र सुदामा बहुत निर्धन थे । |
3 | चतुराई | संज्ञा | चालाकी | होशियारी | मूर्खता | रानी की चतुराई के कारण राजा का सब काम-काज ठीक तरीक़े से चलता था। |
4 | साहस | संज्ञा | हिम्मत | जोश | कायरता | इतने अच्छे बनें कि आपकी निंदा करने का किसी में साहस ही न हो। |
5 | व्यवस्था | संज्ञा | प्रबंध | इंतज़ाम | अव्यवस्था | समारोह में खान-पान की अच्छी व्यवस्था की गई थी। |
6 | प्रत्यक्ष | अव्यय | सामने | समक्ष | अप्रत्यक्ष | मैंने अजगर को प्रत्यक्ष देखा है | |
7 | निर्दय | संज्ञा | निर्मम | निष्ठुर | दयालु | मनुष्य को निर्दय नहीं होना चाहिए | |
8 | नटखट | विशेषण | शैतान | ऊधमी | शांत | कृष्ण जी बचपन में नटखट थे | |
9 | संतुष्ट | विशेषण | संतोष | तृप्ति | असंतुष्ट | भारतीय खिलाड़ी अपने खेल से संतुष्ट थे। |
10 | तत्काल | अव्यय | तुरंत | शीघ्र | विलंब | दोस्तों ने तत्काल ही पिकनिक पर जाने योजना बनाई | |
11 | परास्त | क्रिया | हार | पराजय | विजयी | राम ने रावण को युद्ध में परास्त कर दिया। |
12 | शोक | संज्ञा | दुःख | करुणा | हर्ष | मीदास की पुत्री स्वर्ण में परिवर्तित हो गई जिसके कारण वह शोक में डूब गया था। |
13 | मुक्त | विशेषण | आज़ाद | स्वतंत्र | बंधन | पंछी मुक्त गगन में उड़ने की अभिलाषा रखते हैं। |
14 | नूतन | विशेषण | नया | नवीन | पुरातन | एक-दूसरे को सभी ने नूतन वर्ष की शुभकामनाएँ दी। |
15 | राजा | संज्ञा | सम्राट | भूपति | रंक | राजा और रानी शतरंज के खेल में मुख्य भूमिका निभाते हैं। |
16 | प्रशंसा | संज्ञा | बड़ाई | तारीफ़ | बुराई, निंदा | अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने पर सभी ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की। |
17 | मानव | संज्ञा | इंसान | मनुज | दानव | एक अच्छे मानव की पहचान उसके कर्मों से होती है। |
18 | मित्र | संज्ञा | दोस्त | सखा | शत्रु | हमें अपने जीवन में मित्र का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए। |
19 | पूर्ण | विशेषण | पूरा | संपूर्ण | अपूर्ण | कार्य को समय पर पूर्ण करने से विद्यार्थी सफल होते हैं । |
20 | सम्मान | संज्ञा | मान | आदर | अपमान | मेरे मन में आपके लिए बहुत सम्मान है | |
